yu simple kichen food /indian food recipe in hindi: dahi jamane ki vidhi hindi racipes

Pages

Showing posts with label dahi jamane ki vidhi. Show all posts
Showing posts with label dahi jamane ki vidhi. Show all posts

Tuesday, October 24, 2017

How make to dahi/curd in hindi/ dahi banane ki racipe/ dahi kaise jamaye

 हेलो दोस्तों
      घर पर दही जमाना वैसे तो बहुत आसान होता है पर कभी-कभी  हमारे दही में  पानी छोड़ने लगता है। और कभी-कभी  दही को जमने में बहुत दिक्कत होती है। पर कभी सोचा है  कि क्या हलवाई  और डेरी वालों का दही भी इसी तरह से जमता है।  क्या डेरी वाले  20 या 30 किलो  दही जमाने में  कोई गलती नहीं करते।  क्या कभी  उन्हें भी यही परेशानी होती है  कि कभी तो उनका दही अच्छा जम जाता है तो कभी दही जमाने में दिक्कत आती है।
      तो दोस्तों  ऐसा उनके साथ भी होता है। लेकिन उनको पता है कि परफेक्ट दही कैसे जमाते हैं और समस्या आने पर  उसे सही भी करते हैं  इसीलिए डेरी वालों का दूध भी  अच्छा जमता है। चलिए अब परफेक्ट दही जमाना सीखते है।
how make to Dahi recipe in Hindi/ Dahi Jamane ki vidhi
 आवश्यक सामग्री
 
    दूध        1 लीटर
    दही       50 ग्राम या दो चम्मच
 
      सबसे पहले हम मोटे तले का बर्तन लेते हैं और उसमें 1 लीटर फुल क्रीम वाला दूध डाल कर गर्म करते हैं। जब दूध में उबाल आ जाए तो उसके बाद  दूध को  1 या 2 मिनट  तक और उबालते हैं। दूध को जिस बर्तन में जमाना हो उसमें निकाल लेते हैं। और उसको पंखे की हवा में एक तरफ खुला हुआ रख देते इससे उसके ऊपर मलाई की परत जम जाएगी।
       दूध उंगली को सहन कर सके इतना गरम हो तो उसमें चार या पांच जगह आधी आधी  छोटी चम्मच दही डाल देते हैं उसके बाद दूध वाले बर्तन को प्लेट से ढक देते हैं। अब एक ऐसी जगह बर्तन को रखते हैं जहां कोई भी उस बर्तन को ना छुए जहां बर्तन रखते हैं उसके नीचे या तो जूट का बोरा डाल देते हैं या एक टॉवल बिछा देते हैं उसके ऊपर वह बर्तन रख देते हैं और उसको चारों तरफ से उस तोलिए से ढक देते हैं। हो सके तो प्लेट पर थोड़ा वजन भी रख सकते हैं फिर इसको 6 घंटे बाद चेक कर ले कि दही अच्छा जमा या नहीं अगर दही नहीं जमा हो  तो उसे 1 घंटे के लिए दोबारा जमने रख दे।

टिप्स,( tips ) -

 1.   दूध को उसी बर्तन में निकालें जिसमें दही जमाना हो और उस दूध के बर्तन को पंखे के नीचे रख दें।
 2.  अपनी उंगली को दूध में डाल कर चेक करें अगर वह दूध की गर्माहट सहन कर सके तो समझिए कि अब दूध में दही डाल सकते है।
 3.  दही जमने वाले बर्तन को किसी मोटे टावेल (मोटे तोलिए)  से चारों तरफ से अच्छी तरह लपेट दें। इससे दही अच्छा व परफेक्ट जमेगा।
 4.  दही को तब तक ना छुएं जब तक वह जम ना जाए बार बार चेक करने से दही अच्छा नहीं जमेगा।
 5.  सर्दी के मौसम में दही जमाने के लिए कैसरोल का ही प्रयोग करें।
  6.  फिर भी दही जमने में दिक्कत हो रही हो तो दही वाले बर्तन को गर्म पानी में 2 घंटे के लिए रख दें दही जम जाएगा।
 7.  सर्दी के मौसम में 8 से 9 घंटे तथा गर्मी के मौसम में 5 से        6 घंटे में दही जम जाता है।
 8.   दही जमने के बाद उसे फ्रिज में रख दें 2 घंटे बाद फ्री से निकालकर उस का प्रयोग करें। दही प्रयोग करने के बाद बचे हुए दही को तुरंत फ्रीज में फिर रख दें इससे दही आपका कभी भी पानी नहीं छोड़ेगा।