yu simple kichen food /indian food recipe in hindi: 2017 hindi racipes

Pages

Tuesday, November 21, 2017

How to make chole masala/ chole bhature recipe / chickpea recipe in hindi

हेलो दोस्तों 
      आज छोला बनाना सीखे इसे चना मसाला भी कहते हैं छोले बनाना बहुत आसान है और इन्हें स्टेप toस्टेप सीखते हैं। छोले के साथ हम नान चपाती मिस्सी और भटूरे चावल आदि सर्व कर सकते हो और इन सब के साथ छोले बहुत ही अच्छे लगते है।
Chhole recipe
Chhola


आवश्यक सामग्री ---
छोला.             250 ग्राम
टमाटर             दो मीडियम साइज
प्याज               दो मीडियम साइज
प्याज स्लाइस     एक बड़ा साइज
अदरक लहसुन.   टेबल स्पून
   का पेस्ट  
हरी मिर्च.               2pies
जीरा.                     1/2 tbsp
लाल मिर्च पाउडर     1 tbsp
धनिया पाउडर.        1.5tbsp
 हल्दी पाउडर.         1.5tbsp
कश्मीरी लाल मिर्च     1 tbsp
      पाउडर.      
गरम मसाला.          1 tbsp
छोले मसाला.          1.5 tbsp
चाय पत्ती.              1tbsp
कटी हुई हरि धनिया. 1 cup
वेजिटेबल ऑयल.    4 tbsp
नमक.                   स्वादानुसार
पानी.                    300ml /1.5glass
 सबसे पहले हम छोले को 7 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख देते हैं। या पूरी रात भिगोकर रख देंगे। ध्यान रखें कि इंहें 7 से 8 घंटे से कम ना भिगोए वरना छोले अच्छी तरह से नहीं पकेंगे।
        अब एक कुकर में छोले डेढ गिलास पानी, नमक और किसी कपड़े में चाय की पत्ती बांधकर कुकर में डाल देंगे और उसे 3 से 4 सिटी आने तक पका लेंगे ध्यान रखें छोले अच्छी तरह से उबल जाए उनको हाथों से फोड कर देख ले वह तुरंत फूट जायेंगे। अब छन्नी की मदद से  छोले को छान लेंगे और चाय की पत्ती की पोटली बाहर निकाल कर फेंक देंगे और उसका पानी  किसी साफ बर्तन में निकाल लेंगे क्योंकि हम छोले जिस पानी में उबालेंगे उसी पानी का प्रयोग करेंगे।
   अब हम दो मीडियम साइज प्याज को और हरी मिर्च दोनों को एक साथ मिक्सी में बिना पानी की सहायता से पीस लेंगे इसके बाद टमाटर को भी बिना पानी की सहायता से पीस लेंगे छोले बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन को गर्म करेंगे उसमें चार चम्मच तेल गर्म होने के लिए रख देंगे अब इसमें सभी गरम मसाले 1 मिनट तक भून लेंगे। फिर उसमें जीरा ऐड कर देंगे और प्याज के स्लाइस डालकर 2 मिनट तक भूनेगे उसके बाद उसमें पिसी हुई प्याज डालेंगे। पिसी हुई प्याज को अच्छी तरह भून लें। अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी को डालकर भूनेगे। उसके बाद आधा गरम मसाला और आधा छोला मसाला भी डाल कर भून लेंगे। 1 मिनट तक भूनने के बाद उसमें टमाटर प्यूरी ऐड कर देंगे और उसे तब तक चलाएंगे जब तक तेल मसाले से अलग ना होने लगे। जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तब उसमें छोला ऐड कर देंगे। और 1 मिनट तक छोले को भूनने के बाद उसमें उबले हुए छोले का पानी डाल देंगे और उसको ढक कर 10 मिनट तक पकाएंगे। अगर ग्रेवी थक लगे तो थोड़ा सा पानी और ऐड कर लेंगे। जब छोले बन चुके तो उसमें बचा हुआ गरम मसाला और छोले मसाला डाल देंगे। और अंत में धनिया डालकर उसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।
     लीजिए छोले तैयार है इसे आप नान पराठा चपाती चावल या भटूरे किसी के भी साथ सर्व कर सकते।
  टिप्स
          काबुली चने को 7 से 8 घंटे से कम नहीं भिगोए
         छोले को अच्छी तरह उबाल ले
         छोले का पानी है कि नहीं बल्कि ग्रेवी में प्रयोग करें
        चाय की पत्ती पानी में जरूर डालें इससे छोले का अच्छा       कलर आएगा

Saturday, November 18, 2017

How to make besan laddu recipe in hindi/gram flour laddu at home

हेलो दोस्तों आज हम बेसन के लड्डू बनाना सीखते हैं बेसन के लड्डू बनाना बहुत ही आसान है इन्हें घर पर बनाना बेहद आसान है और यह बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं त्योहारों पर अक्सर बेसन के लड्डू बनाए जाते हैं
 how to make besan laddu/ gram flour laddu at home in Hindi
आवश्यक सामग्री
   वेसन।                    - 500 ग्राम
   घी या डालडा।         -250 ग्राम
   तकार (खिला दाना)  - एक किलोग्राम
सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रखते हैं फिर उसमे डालडा या घी  डालते हैं घी को ज्यादा गर्म नहीं करते बल्कि हल्के गुनगुने घी में बेसन डाल देते हैं फिर धीमी आंच में आधे घंटे तक बेसन को भूनते हैं। जब बेसन  हल्का ब्राउन कलर का हो जाए या बेसन भूनने की खुशबू आने लगे तो समझे आप का besan भून गया है। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें जब यह मिश्रण हल्का सा गर्म रहे तब इसमें  खिला दाना डाल दें और अच्छी तरह मिला लें फिर इसके मनचाहे आकार के लड्डू बना ले।
Tips
         बेसन को बहुत धीमी आंच में भूनना चाहिए।
         बेसन को भूनने में 30 मिनट तक का समय लग  सकता है।
      जब तक बेसन का मिश्रण ठंडा ना हो जाए उसमें खिला दाना नहीं मिलाना चाहिए नहीं तो बेसन और खिला दाना मेल्ट हो जाएंगे और फिर लड्डू बांधने में दिक्कत होगी।

How make to paneer at home in hindi/paneer recipe in hindi

हेलो दोस्तों
आज हम पनीर बनाना सीखते हैं। आज सीखते हैं कि डेयरी वाले पनीर कैसे बनाते हैं और उनका पनीर सॉफ्ट मुलायम और स्पंजी कैसे बनता है। पनीर बनाना बेहद आसान है बस कुछ टिप्स है जिनको आप फॉलो करते हैं तो आप भी  डेरी जैसा पनीर बना लेंगे
    आवश्यक सामग्री
दूध।                                   2 लीटर
पनीर का पानी या साइट्रिक एसिड (टाटरी),
आधा लीटर पानी में  7 ग्राम साटरी डालते हैं।
पनीर वाला कपड़ा या मलमल का कपड़ा
     सबसे पहले हम 2 लीटर दूध को भारी तले के बर्तन में गर्म करते हैं। जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस को तुरंत बंद कर दें। दूसरी तरफ आधा लीटर पानी में  दो नींबू का रस या 7 ग्राम साइट्रिक एसिड या अमृत खट्टा या वाइट विनेगर जो भी  घर में हो  उसे डालकर  पानी को गुनगुना गर्म कर लें। दूध को ज्यादा ठंडा ना होने दें बस जैसे ही दूध को  गैस से उतारे 3 या 4 मिनट बाद , गुनगुने किए हुए पानी को धीरे धीरे दूध में डालते जाएं अगर दूध फट नहीं रहा हो तो पानी में थोड़ा सा नींबू का रस या वाइट विनेगर या साइट्रिक एसिड को पानी में थोड़ा और मिलाएं और पानी हल्का गर्म कर लें। दूध फटने लगेगा दूध को धीरे-धीरे फाड़े और  जब दूध का पनीर बनाएं  तब उसे चमचे से  बार-बार ना चलाएं। चमचे से दूध बार-बार चलाने से पनीर टूटने लगता है। जैसे ही दूध में पनीर और पानी अलग अलग हो जाए उसे तुरंत कपड़े में डालकर छान लें और छानने के बाद कपड़े को तुरंत गोल-गोल घूमा दे और उसके ऊपर लगभग 2 किलोग्राम का वजन रख कर पनीर दाब दे। आधे घंटे बाद कपड़े को खोलें और पनीर को काट लें पनीर को तुरंत पानी में डालें आपका पनीर सॉफ्ट और स्पंजी बन जाएगा।

 टिप्स 

     पनीर जब भी बनाए दूध दो लीटर से कम ना हो जितना ज्यादा दूध होगा उतना ही स्पंजी और मात्रा में ज्यादा पनीर निकलेगा  
  दूध को हमेशा भारी तले के बर्तन में ही गर्म करें डेरी वाले कढ़ाई में डालकर गर्म करते हैं इससे दूध नीचे तली में नहीं लगता  फिर भी अगर दूध तले में लग जाए तो गरम दूध को कपड़े की सहायता से छान लें
    अगर पनीर का पानी मिल जाए तो ज्यादा बेहतर रहेगा फिर भी अगर पानी नहीं मिलता है तो आप दूध की मात्रा का चौथा हिस्सा पानी लेकर उसमें साइट्रिक एसिड या नींबू का रस या वाइट विनेगर डालकर पनीर फाड़ने के लिए पानी तैयार कर लें  
     दूध में धीरे-धीरे पानी डालें अगर दूध फट रहा हो तो उसे   फाड़ ले। और अगर दूध फटने में प्रॉब्लम हो रही हो तो पानी को थोड़ा गर्म कर लें और उसमें थोड़ा सा खट्टापन और डाल दे अब आपका दूध फटने लगेगा
     जैसे ही दूध और पानी अलग अलग हो जाए उसे तुरंत कपड़े में निकाल ले अगर दूध सही न फटे या दूध ठंडा हो जाए तो आपका पनीर सही से चिपकेगा नहीं
     जितना दूध ले उतना ही पनीर पर वजन रखें अगर 20 लीटर दूध लेते हैं तो 20 किलोग्राम वजन ही पनीर के ऊपर रखा जाता है
     दूध पर लगभग आधे घंटे तक वजन रखा रहना चाहिए पनीर को तुरंत पानी में डाल देना चाहिए इससे पनीर में वजन बढ़ जाता है और वह टाइट भी हो जाएगा
     पनीर को आप चार-पांच दिन तक फ्रिज में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tuesday, October 24, 2017

How make to dahi/curd in hindi/ dahi banane ki racipe/ dahi kaise jamaye

 हेलो दोस्तों
      घर पर दही जमाना वैसे तो बहुत आसान होता है पर कभी-कभी  हमारे दही में  पानी छोड़ने लगता है। और कभी-कभी  दही को जमने में बहुत दिक्कत होती है। पर कभी सोचा है  कि क्या हलवाई  और डेरी वालों का दही भी इसी तरह से जमता है।  क्या डेरी वाले  20 या 30 किलो  दही जमाने में  कोई गलती नहीं करते।  क्या कभी  उन्हें भी यही परेशानी होती है  कि कभी तो उनका दही अच्छा जम जाता है तो कभी दही जमाने में दिक्कत आती है।
      तो दोस्तों  ऐसा उनके साथ भी होता है। लेकिन उनको पता है कि परफेक्ट दही कैसे जमाते हैं और समस्या आने पर  उसे सही भी करते हैं  इसीलिए डेरी वालों का दूध भी  अच्छा जमता है। चलिए अब परफेक्ट दही जमाना सीखते है।
how make to Dahi recipe in Hindi/ Dahi Jamane ki vidhi
 आवश्यक सामग्री
 
    दूध        1 लीटर
    दही       50 ग्राम या दो चम्मच
 
      सबसे पहले हम मोटे तले का बर्तन लेते हैं और उसमें 1 लीटर फुल क्रीम वाला दूध डाल कर गर्म करते हैं। जब दूध में उबाल आ जाए तो उसके बाद  दूध को  1 या 2 मिनट  तक और उबालते हैं। दूध को जिस बर्तन में जमाना हो उसमें निकाल लेते हैं। और उसको पंखे की हवा में एक तरफ खुला हुआ रख देते इससे उसके ऊपर मलाई की परत जम जाएगी।
       दूध उंगली को सहन कर सके इतना गरम हो तो उसमें चार या पांच जगह आधी आधी  छोटी चम्मच दही डाल देते हैं उसके बाद दूध वाले बर्तन को प्लेट से ढक देते हैं। अब एक ऐसी जगह बर्तन को रखते हैं जहां कोई भी उस बर्तन को ना छुए जहां बर्तन रखते हैं उसके नीचे या तो जूट का बोरा डाल देते हैं या एक टॉवल बिछा देते हैं उसके ऊपर वह बर्तन रख देते हैं और उसको चारों तरफ से उस तोलिए से ढक देते हैं। हो सके तो प्लेट पर थोड़ा वजन भी रख सकते हैं फिर इसको 6 घंटे बाद चेक कर ले कि दही अच्छा जमा या नहीं अगर दही नहीं जमा हो  तो उसे 1 घंटे के लिए दोबारा जमने रख दे।

टिप्स,( tips ) -

 1.   दूध को उसी बर्तन में निकालें जिसमें दही जमाना हो और उस दूध के बर्तन को पंखे के नीचे रख दें।
 2.  अपनी उंगली को दूध में डाल कर चेक करें अगर वह दूध की गर्माहट सहन कर सके तो समझिए कि अब दूध में दही डाल सकते है।
 3.  दही जमने वाले बर्तन को किसी मोटे टावेल (मोटे तोलिए)  से चारों तरफ से अच्छी तरह लपेट दें। इससे दही अच्छा व परफेक्ट जमेगा।
 4.  दही को तब तक ना छुएं जब तक वह जम ना जाए बार बार चेक करने से दही अच्छा नहीं जमेगा।
 5.  सर्दी के मौसम में दही जमाने के लिए कैसरोल का ही प्रयोग करें।
  6.  फिर भी दही जमने में दिक्कत हो रही हो तो दही वाले बर्तन को गर्म पानी में 2 घंटे के लिए रख दें दही जम जाएगा।
 7.  सर्दी के मौसम में 8 से 9 घंटे तथा गर्मी के मौसम में 5 से        6 घंटे में दही जम जाता है।
 8.   दही जमने के बाद उसे फ्रिज में रख दें 2 घंटे बाद फ्री से निकालकर उस का प्रयोग करें। दही प्रयोग करने के बाद बचे हुए दही को तुरंत फ्रीज में फिर रख दें इससे दही आपका कभी भी पानी नहीं छोड़ेगा।

Tuesday, October 10, 2017

How make to dahi vada recipe in hindi/dahi bhalla recipe in hindi

शादी विवाह बर्थडे पार्टी या किसी भी त्यौहार में दही बड़ा जरूर बनाते हैं। दही वड़ा रेसिपी को कुछ टिप्स के साथ आसानी से घर पर भी बना सकते हैं और dahi vada सॉफ्ट व स्वादिष्ट कैसे बनता है। उसके लिए कुछ टिप्स भी दी गई है।
के बाद आप
   How make to dahi vada recipe in Hindi
 दही बड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री











बड़ा बनाने के लिए सामग्री★
    उड़द दाल।       -     दो कप( धुली हुई उड़द की दाल)          बेकिंग पाउडर        - दो चुटकी
    किसमिस।           - दो चम्मच
    चिरौंजी               - दो चम्मच
दही मसाला बनाने के लिए★
 दही।                     - 5 कप
 मिर्च।                    - दो बीच से कटी हुई
 धनिया कटी हुई       - 2 चम्मच
 जीरा पाउडर           -3 चम्मच
 चाट मसाला।          - 2 चम्मच
 लाल मिर्च पाउडर    - एक चम्मच
 नमक।                 - स्वाद अनुसार
दाल को 7- 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख देते हैं उसके बाद उसे मिक्सी की सहायता से कम पानी में पीस लेते है। दाल को एकदम बारीक पीस लें।अब पिसी हुई दाल को अच्छी तरह फेंटें दाल को इतना फेंटें कि जब उसे पानी में डालें तो वह ऊपर आ जाए अब  फैटी हुई दाल में चिरौंजी व किसमिस डालें।इसे एक बार फिर अच्छी तरह फेंटें।अब एक कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रख दें। तेल को अच्छी तरह गर्म होने दें अब उसके बाद एक-एक करके बड़ा को तल लें। बड़ों को ज्यादा लाल ना होने दे।अब एक बर्तन में पानी ले और तले हुए बड़ों को उसी पानी में निकालें।
अब दही को थोड़ा सा पानी डालकर उसे मिक्सी में फेंट लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सा तेल  गर्म करें और उसमें हींग, जीरा और हरी मिर्च को फ्राई कर ले और इसे दही में डालें और दही में तले हुए बड़ों को डालें। अब एक प्लेट में बड़ों को निकाले और उसके ऊपर दही डालें उसके बाद लाल मिर्च पाउडर चाट मसाला नमक जीरा पाउडर व धनिया से गार्निश करके ठंडा सर्व करें ।
                  अगर थोड़ा मीठा पसंद हो तो दही में दो चम्मच चीनी मिला लें और उसके ऊपर सोंठ  वाली चटनी डालकर सर्व करें।

Thursday, September 28, 2017

How make to coffee at home in hindi. रेस्टोरेंट जैसी कॉफी घर पर बनाएं।

रेस्टोरेंट जैसी कॉफी घर पर बनाना बहुत आसान है। आज रेस्टोरेंट जैसी कॉफी कैसे बनाते हैं वह सीखते है।


दो बड़े कप बनाने के लिए-
   आवश्यक सामग्री-
चीनी         -4 टेबलस्पून 
दूध           -दो बड़े कप फुल क्रीम 
कॉफ़ी       -2 टेबल स्पून
 चॉकलेट पाउडर
विधि -
           सबसे पहले एक गिलास में चार चम्मच चीनी और दो चम्मच अच्छी क्वालिटी की कॉफी डालते हैं।फिर उसे चम्मच की सहायता से मिलाते हैं। थोड़ा मिलाने के बाद गिलास में आधा चम्मच दूध डालते हैं और उसे एक ही दिशा में तब तक फैटते हैं। जब तक दोनों का मिश्रण डार्क चॉकलेट कलर से लाइट चॉकलेट कलर हो जाए ।
                   अब दूध गरम करिए जब तक दूध गर्म हो तब तक आप यह मिश्रण दो बड़े काफी कप में बराबर- बराबर डालें जब दूध गरम हो जाए तो उसमें आधा-आधा कप दूध डालकर कप में मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं जब मिश्रण अच्छी तरह मिल जाए तो बाकी बचा दूध कुछ ऊंचाई से डालें उससे कॉफी मैं अच्छा झाग बनेगा  और वह गाड़ी बनेगी बाद में कॉफी पाउडर डालकर उसे सर्व करें।
Tips-
       - कॉफी पाउडर की दोगुनी चीनी लेते है।
       - दो चम्मच चीनी और एक चम्मच कॉफ़ी और आधा                चम्मच पानी एक गिलास में डाल कर चम्मच की                  सहायता से इतना फैटे कि उसका कलर लाइट हो                  जाए।
        -इस मिश्रण को आधे दूध में मिलाएं बाद में फिर दूध              गर्म करके दूध को इस मिश्रण में ऊंचाई से डालें
       - कोशिश करें चीनी छोटे दाने वाली हो।
        -इस मिश्रण को तीन-चार दिन बना कर भी रख सकते हैं          और जब इच्छा हो दूध गर्म करके तुरंत कॉफी बना ले।